#Solan में गुरुवार को 189 लोग कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस बढ़कर हुए 1,992

Arki Baddi Baddi + Doon Himachal News Kasauli Nalagarh Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

22 अप्रैल। जिला सोलन में गुरुवार को भी कोरोना वायरस का कहर नहीं थमा है। गुरुवार को भी जिला में 189 लोगों कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें से सबसे अधिक मामले सोलन से है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सोलन में 943 सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से 587 सैंपल आरटीपीसीआर व 356 सैंपलों की रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम जांच की गई। इन सैंपल की रिपोर्ट देर शाम को स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची और इनमें 179 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने बताया कि सोलन में 82, बद्दी में 07, नालागढ़ में 06, एमएमयू सुल्तानपुर में 08, अर्की में 30, कंडाघाट/वाकनाघाट में 02, चंडी 02, धर्मपुर में 17, परवाणू में 28 व अन्य 07 मामले है। उन्होंने बताया कि जिला में अब 1992 केस एक्टिव है। इनमे 62 का इलाज अस्पताल में चला हुआ है।

News Archives

Latest News