#solan में गुरुवार को फिर एक व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत, 185 हुए संक्रमित

Arki Baddi Baddi + Doon Himachal News Kasauli Nalagarh Others Shimla Solan

DNN सोलन ब्यूरो

15 अप्रैल। सोलन जिला में रोजाना बड़ी संख्या में लोग कोरोना की चपेट में आ रहे है। कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। हालांकि, जिला स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को भी जिला में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 185 लोग कोरोना से संक्रमित हुआ है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि सोलन के एमएमयू अस्पताल में 67 वर्षीय व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव था और बद्दी का रहने वाला था। व्यक्ति को बीते दिनों एमएमयू अस्पताल लाया गया था। उधर, जिला में जांचे गए 434 सैम्पलों में से 185 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 434 सैम्पलों में 236 सैम्पल आरटीपीसीआर के जरिए केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में जांचे गए, जबकि 198 सैम्पल रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जांचे गए है।
गुरुवार को संक्रमित हुए लोगों में सोलन में 21, बद्दी में 36, नालागढ़ में 49, एमएमयू में 2, अर्की में 14, चायल में 01, परवाणू में 16, धर्मपुर में 45, चंडी में 01 व एक अन्य मामला आया है। जिला में अब 1226 एक्टिव मामलें है। इनमे 30 का इलाज अस्पताल में व अन्य का इलाज होम आइसोलेशन में चला हुआ है।

News Archives

Latest News