DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
03 अगस्त। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीते दिनों दुकानों का औचक निरीक्षण कर चार खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिए है। इन सैम्पलों को विभाग द्वारा जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजे गए है। बताया जा रहा है कि इन सैम्पलों की रिपोेर्ट 15 दिनों के भीतर विभाग के पास पहुंच जाएगी। इसके बाद ही विभाग आगामी कार्रवाई करेगा।
जानकारी के अनुसार जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सोलन शहर में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम द्वारा बाजार से चार सैम्पल भरे गए। इन चार सैम्पलों में दो दूध व दो सैम्पल खाद्य पर्दार्थों में प्रयोग होने वाला तेल है। विभाग द्वारा इन्हे जांच के लिए लैब में भेज दिया है।
गौरतलब हो की जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए बाजारों में उपलब्ध सामान का निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान विभाग द्वारा सैम्पल भी भरे जाते है। जिन्हे जांच के लिए कंडाघाट या चंडीगढ़ भेजा जाता है। बीते माह भी विभाग द्वारा जिला भर से खाद्य प्रदार्थो के सैम्पल लिए है, जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
क्या कहते है सहायक आयुक्त
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर का कहना है कि बाजारो में बिक रहे पत्येक सामान पर विभाग की नजर है। इसको लेकर विभाग की टीम लगातार निरीक्षण भी कर रही है। अगर कोई दुकानदार निम्न क्वालिटी खाद्य प्रदार्थ बेचता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ विभाग ने बीते दिनों भी सोलन शहर में औचक निरीक्षण के दौरान चार सैम्पल भरे है। इनकी रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।















