Solan में कोरोना से 7 की मौत 175 नए मामले

Himachal News Others Solan

DNN सोलन (श्वेता)

शनिवार को जिला में कोरोना से 7 लोगों की मौत हो गई और 175 नए मामले सोलन जिला में सामने आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुक्ता मुक्ता रस्तोगी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला में 175 नए कोरोना पॉजिटिव मामले भी सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को 1105 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए थे। जिनमें से उक्त लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सोलन में 25, बद्दी में 21, नालागढ़ में 30, एमएमयू सुल्तानपुर में 10, अर्की में 17, कंडाघाट में 4, परमाणु में 17, धर्मपुर में 34, चंडी में 10 व जिला में 7 अन्य मामले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को 1234 लोगों को कोरोना वैक्सीन भी लगाई गई है।

सोलन जिला में शनिवार को कोरोना से 7 लोगों की मौत हुई है। इनमें सोलन के 75 वर्षीय पुरुष, दियोठी की 75 वर्षीय महिला, धर्मपुर की 70 वर्षीय महिला, कसौली के 65 वर्षीय पुरुष, धर्मपुर के 78 वर्षीय पुरुष व सोलन की 60 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई है।

News Archives

Latest News