DNN सोलन
सोलन पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। यह मामला सोलन सदर पुलिस ने छापा मारी के बाद दर्ज किया है। पुलिस से मिल जानकारी के अनुसार पुलिस को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने कोठो स्कूल से निचली तरफ घासनी में छापामारा और पाया कि खुले स्थान पर चार व्यक्ति पैसों पर दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे। जिन्होंने पुलिस को देखकर हाथ में पकड़े ताश के पतो को नीचे रखी ताश की ढेरी में मिला दिया तथा जुआ पर लगाए गए पैसों को भी ताश की ढेरी के ऊपर छोड़ दिए जिनमें से एक व्यक्ति मौका से भाग गया तथा बाकि तीनों व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर पूछताछ करने पर इनकी पहचान जय सिंह, रणजीत व नरेन्द्र बताया। जबकि मौके से भागने वाले व्यक्ति के बार में जब इन तीनों से पूछताछ की गई तो इन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि मौका से भागने वाले व्यक्ति देवेंद्र उर्फ बिंदरू है। पुलिस ने मौके पर ताश के पत्तों के साथ कुल 24900 रुपए बरामद किए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।















