SOLAN में इस सप्ताह में चौथी आत्महत्या 10 वर्षीय बच्ची ने की आत्महत्या

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन (श्वेता)
17 जनवरी। शहर व आसपास के क्षेत्रों में आत्महत्यों के मामले इस सप्ताह एकाएक बढ़ गए है। रविवार को एक 10 वर्षीय बच्ची ने शहर के टैंक रोड क्षेत्र में आत्महत्या कर ली। इसी के साथ इस सप्ताह में यह चौथी आत्महत्या है। पुलिस ने सभी मामलों में मामले दर्ज किए है। यदि बात ताजा मामले की कि जाए तो रविवार को शहर के टैंक में खेल के दौरान एक बच्ची ने फंदा लगा लिया और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच में पाया कि बच्चों के बीच खेलते खेलते कुछ कहा सुनी हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक बच्ची के पिता मिस्त्री है। इससे पहले सामने आए मामलों में चर्चा करंे तो शहर व आसपास के क्षेत्रों में 3 आत्महत्याएं हो चुकी है। इस सप्ताह पहली आत्महत्या सपरून में एक ज्योतिष द्वारा की गई थी। इसके बाद दूसरी घटना शहर के धोबीघाट रोड पर घटी। यहां पर सिरमौर के रहने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इसके बाद शहर के साथ लगते शामती क्षेत्र के शियोथल गांव के एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी। वहीं रविवार को 10 वर्षीय बच्ची ने भी आत्महत्या कर ली। यह खबर आप डी न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से पढ़ रहे हैं

News Archives

Latest News