DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल को 11 केवी हिमाचल कंडक्टर फीडर का मुरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाना है।
यह जानकारी बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में बड़ोग, देहूंघाट, बारा, कोरो केंथड़ी, शमलेच, आंजी व इसके आसपास के क्षेत्रों में 11 अप्रैल को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।















