DNN सोलन
28 मार्च। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर निगम चुनावों में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाएगी।उन्होंने कहा कि इतने सालों में कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश को केवल दो ही नगर निगम दिए है, जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने तीन साल से भी कम समय में तीन नगर निगम दे दिए है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि प्रदेश को लंबे समय के बाद नई पंचायतें व नगर पचायतें भी दी है। रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नगर निगम चुनावों को लेकर सोलन में कार्यकर्ताओं ने जोश भरा और कहा कि सोलन का नाम पूरे प्रदेश का हो गया है और सोलन तेजी से विकसित होने वाला शहर है।
इस बढ़ते शहर को बड़ा दर्जा दिया गया है, ताकि व्यवस्थाएं बेहतर हो जाए। मुुख्यमन्त्री जयराम ठाकुर ने सोलन नगर निगम के वासियों से आग्रह किया है कि 07 अप्रैल को होने वाले चुनाव में भारी मतों से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नगर निगम सोलन के संकल्प पत्र में निहित सभी वादों और विकास की संकल्पना को पूर्ण करेगी। मुख्यमन्त्री सोलन में नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर 03 से भाजपा प्रत्याशी रजनीबाला, वार्ड नम्बर 04 से स्वाति कश्यप, वार्ड नम्बर 05 से कुलभूषण गुप्ता, वार्ड नम्बर 06 से भाजपा प्रत्याशी रेखा साहनी, वार्ड नम्बर 08 से भाजपा प्रत्याशी पवन गुप्ता तथा वार्ड नम्बर 17 से भाजपा प्रत्याशी राजेश ठाकुर के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को होली पर्व की बधाई देते हुए जन-जन के सुख, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की।

मुख्यमन्त्री ने कहा कि सोलन न केवल मिनी हिमाचल के रूप में जाना जाता है बल्कि देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोग भी यहां बसे हैं। उन्होंने कहा कि गत अनेक वर्षों से सोलन को नगर निगम बनाने की मांग की जा रही थी। सोलन के विकास के दृष्टिगत यह जायज मांग थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने नगर निगम का दर्जा प्रदान कर सोलन को उसका जायज हक दिया है और जन भावनाओं का सम्मान किया है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सोलन को नगर निगम के जायज दर्जे के हक से महरूम रखा। उन्होंने कहा कि विकास को जन-जन तक पंहुचाने के लिए वर्तमान सरकार ने न केवल 412 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया बल्कि राज्य में 03 नए नगर निगम भी सृजित किए। इसके अतिरिक्त 03 विकास खण्ड एवं 07 नई नगर पंचायतें भी गठित की। कांग्रेस पार्टी ने अपने लम्बे कार्यकाल में विकास प्रक्रिया में आमजन को सहभागी बनाने के लिए न तो नई ग्राम पंचायतें सृजित की और केवल एक नगर निगम गठित किया।