DNN सोलन
गुरू नानक देव जी के 550वे प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर सोलन में गुरूद्वारा सिंह सभा अप्पर बाजार द्वारा सोलन शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन दूर्गा क्लब से आंरभ होकर गंज बाजार, अप्पर बाजार, पुराना बस अड्डा मॉल रोड, पुराना उपायुक्त कार्यालय, सपरून गुरुद्वारा बाईपास से चम्बाघाट गुरुद्वारा होते हुए गुरूद्वारा अप्पर बाजार में संपन्न हुआ। जिसमें सभी धर्मो के लोगों ने श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के दर्शन कर आर्शीवाद लिया और प्रशाद भी ग्रहण किया।
नगर कीर्तन में विभिन्न पार्टी ने अपने अपने जौहर के जरिए लोगों को जहां अपनी ओर आकर्षित किया, वही कीर्तन जत्थों व स्थानीय रागियों ने शब्द कीर्तन गायन कर शहर को निहाल किया। इस उत्सव पर शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
गुरूद्वारा सिंह सभा अप्पर बाजार के सदस्य प्रेम सिंह बट्टू ने श्री गुरू नानक देव जी का 550 वे प्रकाश पर्व कि प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रकाश पर्व के अवसर पर सोलन में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया है। उन्होने कहा कि गुरू नानक देव जी ने लोगों को आपसी भाईचारे व प्रेम का संदेश दिया था। जिसे हम सब को मिलजुलकर निभाना चाहिए।















