DNN परवाणू(सोलन)
12 मार्च। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के साथ लगते टकसाल में मां, बेटे व पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बेटे ने अपनी मां पर गोली चला दी। इस कारण उनकी अस्पताल जाते समय मौत हो गई। परवाणू पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार श्याम सिंह निवासी गांव नरयाल, टकसाल ने पुलिस में बयान दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रसोई में जहां पर इसकी पत्नी निर्मला देवी बहू तारा देवी व बेटा हरीश कुमार आपस में किसी बात को लेकर बहस रहे थे। इस दौरान वह तुरन्त बहसने की आवाज सुनकर यह रसोई में गए और बहसबाजी करने का कारण पूछा। इसी दौरान इसका बेटा हरीश कुमार इसके बेडरूम में गया तथा बेड रूम में रखी इसकी लाईसैंसी टोपीदार बन्दूक लेकर आ गया। बंदूक के बाद हरीश कुमार ने अपनी मां निर्मला देवी आयु 56 वर्ष पर चला दी। गोली महिला की छाती के दाहिने ओर ऊपरी हिस्से में लगकर कन्धे से बाहर निकला तथा ठोडी के निचले हिस्से में भी फायर लगने से जख्म हुआ है, जिसे 108 एम्बुलेंस की सहायता से तुरन्त ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
इस मामले की पुष्टि डीएसपी योगेश रोल्टा ने की। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।















