SOLAN महिला से नकदी भरा पर्स छीनने वाला हुआ ARREST

Crime Solan

DNN सोलन
दुकान से घर लौट रही एक महिला से पर्स छीनने के आरोपी को सोलन पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया। पुलिस ने सलोगड़ा से यह गिरफ्तारी की है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसे मामले में 29 वर्षीय सलोगड़ा निवासी सनम को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को पुलिस ने महिला रीना साहनी की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया था। जिसमें महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी जब वह अपनी दुकान से कसाई गली की ओर जा रही थी, तो रास्ते में एक युवक ने उसका पर्स छीन लिया। इसके अंदर करीब 50 हजार रुपए थे। पुलिस ने इस शिकायत के बाद मामला दर्ज करके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा, जिसके आधार पर पुलिस ने पाया कि इस घटना को एक युवक ने अंजाम दिया है।

News Archives

Latest News