#solan महिलाओं को उनकी योग्यता के साथ आगे बढने के लिए करें प्रेरित

Others Solan

DNN दाड़लाघाट(सोलन)

09 मार्च। सब उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत ग्याणा में महिला मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समाज की महिलाओं का सम्मान किया।कार्यक्रम पंचायत व महिला मंडल भवन के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्ष सोमा कौंडल रही। उन्होंने महिला दिवस की सभी को बधाई दी और महिलाओं को हर कार्य में प्रोत्साहित करने के लिए महिला मंडल ग्याणा की सराहना की। उन्होंने महिलाओं का सम्मान कर उन्हें उनकी योग्यता के मुताबिक आगे आने के लिए प्रेरित किया। महिला मंडल ग्याणा की प्रधान यशु ठाकुर ने महिला मंडल के विषय में बताया। साथ ही महिला दिवस के विषय में अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में आकाशवाणी शिमला से आई टीम पूजा कलामंच बाड़ीधार के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्थानीय महिला मंडल द्वारा भी रंगारंग प्रस्तुति पेश की गई। मंच का संचालन सीमा द्वारा बहुत ही अच्छे अंदाज में किया गया।महिलाओं को दी हिम केयर व अन्य योजनाओं की जानकारी  

ग्राम पंचायत दाड़लाघाट में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला ग्राम सभा की बैठक पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्ष सोमा कौंडल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान महिला ग्राम सभा मे महिला मंडल जावी द्वारा समूहगान के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर संदेश दिया गया। एसीएफ सखी नीलम ठाकुर द्वारा महिला दिवस पर नशा निवारण एवं बच्चों को मोबाइल से दूर रहने का सन्देश दिया गया। ग्राम सभा में आशा वर्कर अनीता द्वारा कोरोना महामारी व आयुष्मण भारत,हिम केयर कार्ड इत्यादि की जानकारी दी गई।इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोष गौतम द्वारा महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग की विभिन्न योजनाओं की महिलाओं को जानकारी प्रदान की गई।आशा कार्यकर्ता रीना देवी द्वारा कोरोना वायरस वित्त के माध्यम से महामारी में सुरक्षित रहने व बचाव की जानकारी प्रदान की गई।इस दौरान निशा देवी,रितिका,अमिता शर्मा,कांता देवी द्वारा भारतीय नारी सशक्तिकरण पर व दहेज प्रथा पर विशेष संदेश गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।बैठक में उपप्रधान हेमराज व पंचायत सचिव धनीराम द्वारा राज्य व केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिये चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर वार्ड सदस्य अमर देई, कांता देवी, पिंकी देवी, विमला देवी, अनुराधा, शारदा देवी, सिलाई अध्यापिका निशा देवी,पंचायत चौकीदार पवन कुमार सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

News Archives

Latest News