DNN सोलन
सोलन में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ बिना अनुमति के मुर्गें ले जाने पर मामला दर्ज किया है। यह लोग एक पीकअप में मुर्गें लेकर जा रहे थे, लेकिन इनके पास ले जाए जा रहे मुर्गां का कोई बिल या परमिट नहीं था। इन दिनों बर्ड फ्लू के चलते प्रदेश में बिना अनुमति के मुर्गें ले जाने पर प्रतिबंध है। एएसपी अशोक वर्मा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सोलन पुलिस की टीम दोहरी दीवाल के नजदीक ड्यृटी पर तैनात थी। इसी दौरान यहां पर धर्मपुर की ओर से आ रही एक पीकअप को रोककर चैक किया गया। इसमें मुर्गें ले जाए जा रहे थे। पुलिस टीम ने पिकअप में मौजूद लोगों से ले जाए जा रहे मुर्गों को लेकर बिल या सरकार की अनुमति के संबंध में कोई कागजात मांगे तो इनके पास इस संबंध में कोई भी कागजात मौजूद नहीं थे। जिस पर पुलिस ने चालक लेखराज निवासी शिमला तथा पिकअप में मौजूद अन्य व्यक्ति अनूप कुमार निवासी शिमला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
















