SOLAN बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की ये मांग

Himachal News

DNN शिमला

जिला बार एसोसिएशन सोलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आज शिमला में मुलाकात की। इस दौरान उनसे जिला न्यायालय सोलन के समीप एडवोकेट चैम्बर निर्मित करने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि जिला न्यायालय के समीप स्थित निजी भूमि का इस कार्य के लिए अधिग्रहण किया जाए और औपचारिकताएं पूर्ण कर यहां एडवोकेट चैम्बर निर्मित किए जाएं। इनके निर्मित होने से अधिवक्ताओं एवं आमजन को सहुलियत होगी और सभी अपना काम आसानी से निपटा पाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाया कि उनकी इस मांग पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रदेश के सचिव राजस्व को इस दिशा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में जिला बार एसोसिएशन सोलन के अध्यक्ष अजय शर्मा एवं सदस्य देवेंद्र ठाकुर, विक्रम राज शर्मा, रविंद्र सिंह पंवर, अविनाश शर्मा, प्रताप सिंह, मनोज वर्मा, अभिषेक ठाकुर, गगन शर्मा, विवेक शर्मा, सुनील शर्मा, मधुसूदन नेगी, विपिन पंडित, सुमित, नारायण, दीपक शर्मा एवं रोहित शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। प्रतिनिधि मंडल ने पिछली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके डा. राजेश कश्यप की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

News Archives

Latest News