Dnewsnetwork
सोलन (Solan) में पांच शराब के ठेके सील कर दिया है। करीब 55 लाख रुपए की लाइसेंस फीस न मिलने के कारण सोलन शहर के विभिन्न शराब के ठेको को सील किया गया है। राज्य कर एवं आबकारी विभाग साेलन की विभिन्न टीमों ने मंगलवार को यह कार्रवाई की है। सभी ठेकों को सील करने से पहले उनमें मौजूद स्टाॅक की जानकारी राज्य कर एवं आबकारी विभाग साेलन की टीम ने एकत्रित की और इसके ठेकों को सील किया गया।विभाग की टीम देर शाम तक यह कार्रवाई करती रही। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग साेलन ने इसकी पुष्टि की है। उन्हाेंने कहा कि ठेकेदारों से विभाग ने करीब 55 लाख रुपए की लाइसेंस फीस लेनी है।















