DNN सोलन
पुलिस को चिट्टा तस्कर के खिलाफ चलाई गई मुहिम में जबरदस्त कामयाबी मिली है। कुछ दिनों पहले सोलन पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने हरियाणा से संजय नाम के चिट्टा सप्लायर को गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे 95.98 ग्राम बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई यह चिट्टे की अब तक कि सबसे बड़ी खेप है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सोलन पुलिस ने अर्जुन नाम के एक युवक को चिट्ते के साथ गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि वह यह चिट्टा हरियाणा निवासी संजय से लेकर आया है। इस आधार पर पुलिस की एक टीम ने संजय को हरियाणा से गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ के बाद भारी मात्रा में छोटा बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रही है।















