DNN सोलन
05 जनवरी।सोलन पुलिस के पिओ सैल ने वर्ष 2006 में एनडीपीएस एक्ट में आरोपी रहे एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति को अदालत ने उदघोषित अपराधी घोषित किया था। जिसके बाद पीओ सैल ने सुनील शर्मा नाम के व्यक्ति की तलाश शुरू की और बीती रात इसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। एएसपी अशोक वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुनील कुमार को पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले में 26 सितंबर 2006 को गिरफ्तार किया था।
जिसे बाद में अदालत ने उसे उद्घोषक अपराधी घोषित किया। अब पुलिस के पिओ सैल ने इस व्यक्ति को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
