SOLAN पुलिस की एसआईयू ने 3 लोगों को हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार

Crime Solan

DNN सोलन

आवश्यक वस्तुओं के बोर्ड लगे एक ट्रक को चेक करने पर पुलिस ने हेरोइन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने एक सूचना के आधार पर ट्रक को चेक करने पर यह कामयाबी हासिल की। एसआईयू की टीम को सूचना मिली कि एक ट्रक में सवार होकर 3 युवक आ रहे हैं और यह तीनों हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। सूचना के मुताबिक पुलिस टीम ने नाकाबंदी की और ट्रक को रोका चेक करने पर युवकों के पास से 4.86 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवकों की पहचान कमलेश कुमार, सौरभ तंवर व राकेश के तौर पर हुई है। यह तीनों युवक एक ट्रक में कुमारहट्टी की तरफ से सोलन आ रहे थे और रास्ते में चेकिंग के दौरान पुलिस ने इनके पास से हेरोइन बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

News Archives

Latest News