#solan नौणी विवि के कर्मचारियों के लिए टीकाकरण

Others Solan

DNN नौणी 

13 अप्रैल। करोना महामारी से बचाव के लिए कोविड़ 19 टीकाकरण उत्सव के अंतर्गत, बुधवार को डॉ यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के परिसर में में टीकाकरण किया जाएगा। इस मुहिम के तहत विश्वविद्यालय के 45 वर्ष की उम्र से अधिक आयु वर्ग के कर्मचारियों को करोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा।

विश्वविद्यालय द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यह टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और स्टाफ की देखरेख में सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे के बीच इस अभियान को चलाया जाएगा। टीका लगाने के लिए कर्मचारियों को अपना आधार कार्ड साथ लाना जरूरी होगा।

News Archives

Latest News