DNNसोलन
सोलन शहर में पानी की समस्या को लेकर शहर कांग्रेस ने नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार व नप के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता जग मोहन मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि सोलन नगर परिषद में 3-3 अध्यक्ष है। ऐसे में कर्मचारी परेशान है कि वे सुने तो किसकी सुने। उन्होंने कहा कि एक अध्यक्ष वर्तमान अध्यक्ष है, दूसरा पूर्व अध्यक्ष है और तीसरा सुपर अध्यक्ष भी यहां पर आ गया है, तो कर्मचारियों के साथ बैठके कर रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को भी यह समझ में नहीं आ रहा है कि वे सुने तो किसकी। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि यदि 7 दिनों के अंदर यह व्यवस्था न सुधरी तो सोलन आने वाले भाजपा के प्रत्येक मंत्री का घेराव कांग्रेस करेगी। प्रदर्शन की अध्यक्षता शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जतीन साहनी ने की, जबकि धरने में महासचिव रोहित शर्मा, विकास काल्टा, कुल राकेश पंत, सावित्री सांख्यान, अंकुश सूद, मुकेश शर्मा मिक्की, मनोज गुप्ता, सुभाष वरनामी, अजय कंवर, जय किशन ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।