Solan नगर निगम ने 626 लोगों को जारी किए नोटिस

Others Solan

 

DNN सोलन

नगर निगम में पानी के बिल न जमा करवाने वाले लोगों को नगर निगम ने नोटिस जारी किए हैं। ऐसे 626 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें 7 दिनों का समय राशि जमा करवाने के लिए दिया गया है। नगर निगम ने पानी के बिल के तौर पर इन लोगों से 7 करोड़47 लाख रुपए केकरीब की राशि लेनी है। इस पैसेकी रिकवरी के लिए नगर निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोलन नगर निगम बनने के बाद से नगर निगम अपनी आय को बढ़ाने के लिए सबसे पहले ऐसे लोगों पर शिकंजा कस रहा है जिन्होंने लंबे समय से नगर निगम में हाउस टैक्स पानी के बिल जमा नहीं करवाए हैं। ऐसे लोगों की लगातार लिस्ट तैयार करके उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही नगर निगम ने हाउस टैक्स जमा न करवाने वाले लोगों की सूची तैयार की थी। जिनसे नगर निगम ने करीब 3 करोड रुपए की राशि लेनी है। इस प्रक्रिया के बाद अब नगर निगम ने लंबे समय से नगर निगम में पानी का बिल न जमा करवाने वाले लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम ने ऐसे लोगों से 7 करोड़ 47 लाख 4667 की राशि बतौर पानी का बिल लेनी है। नगर निगम में पानी का बिल जमा न करवाने वाले सर्वाधिक डिफाल्टर वार्ड नंबर 13 में है। अहम बात यह है कि नगर निगम ने शहर में सरकारी कर्मचारियों की कालोनी व अन्य सरकारी आवासों से भी लाखों रुपए पानी के बिल के तौर पर वसूलने है।

सोलन के प्रत्येक वार्ड से नगर निगम ने पानी के बिल के तौर पर भारी भरकम बिल लेना है। वार्ड नंबर एक सेनगर निगम ने 16 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इन लोगों से नगर निगम ने 489930 रूपए की राशि लेनी है। वहीं वार्ड नंबर 2 में 48 ऐसे लोग हैं जिनसेकरीब 563522 लाख की राशि नगर निगम ने लेनी है। वार्ड नंबर 3 में 22 लोगों से करीब 196721 की राशि लेने को है। वार्ड नंबर 4 में 30 वार्ड लोगोंसे 300584 रुपए की राशि, नंबर 5 में26 लोगों से 329566 रुपए, वार्डनंबर 6 से45 लोगों से 422679 रुपए, वार्ड नंबर 7 में57 लोगों से 1027251 रुपए, वार्ड नंबर 8 में 64 लोगों से422679, वार्ड नंबर 9 में 53 वार्डलोगों से436834, नंबर 10 में 46 लोगों से 517033, वार्ड नंबर 11 में 70 लोगोंसे 982833 रुपए, वार्ड नंबर 12 में 31 लोगों से314704, वार्ड नंबर 13 में 95 लोगों से 1230532 रुपए की राशि व वार्ड नंबर 14 में 23 लोग से 19189 रुपए की राशि लेनी है। पूरे शहर से नगर निगम ने करीब 7 करोड़रुपए की राशि पानी केबिल के तौर पर लेनी है। इस राशि की रिकवरी के लिए अब नगर निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वहीं नगर निगम के कमिश्नर राजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने बतौर पानी का बिल 626 लोगों से7474667 रुपए लेने हैं। पानी केबिल की रिकवरी को लेकर नगर निगम ने प्रक्रिया शुरू की है और अभी लोगों को नोटिस जारी करके7 दिनों के अंदर राशि जमा करवाने के लिए कहा गया है।

 

News Archives

Latest News