DNN सोलन
प्रोमोटर्स ऑफ सोशल एंड कल्चरल हेरिटेज हिमाचल प्रदेश द्वारा एचपीएल के जोन लेवल के लीग मुकाबलों का शुभारंभ सोलन के ठोडो मैदान किया गया। नशा मुक्त हिमाचल थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप ने किया। इस मौके पर कुलदीप शर्मा, बघाट बैंक के चेयरमैन पवन गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला शिमला स्कॉरपियन व ऊना स्काई हॉक्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिमला स्कॉरपियन ने 246 रन बनाए। इसमें दयाल ने 83 और करण जिष्टू ने 96 रनों का योगदान किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऊना की टीम मात्र 115 रनों पर ढ़ेर हो गई। शिमला की तरफ से सचिन ने तीन, दुर्गा प्रसाद ने दो व देवेंद्र ने दो विकेट लिए। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष नरेश कुमार कौंडल ने दी। उन्होंने कहा कि शनिवार को लीग मुकाबले में ऊना व सोलन और शिमला व बिलासपुर के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कश्यप व अन्य मेहमानों ने आयोजकों को शुभकामनाएं दी।















