SOLAN जिला से आज कोरोना संक्रमण जांच के लिए भेजे गए 268 सैम्पल

Others Solan

DNN सोलन

जिला से आज कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 268 व्यक्तियों के रक्त नमूने केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एन.के गुप्ता ने दी।
डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन 268 रक्त नमूनों में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 111, नागरिक अस्पताल बद्दी से 44, ईएसआई काठा से 18, नागरिक अस्पताल अर्की से 21, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 28, ईएसआई परवाणू से 16 तथा ईएसआई बरोटीवाला से 30 सैम्पल कोरोना वायरस संक्रमण जांच के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने कहा कि गत दिवस भेजे गए 198 रक्त नमूनों में से 190 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। शेष 08 की रिपोर्ट आनी शेष है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे क्वारेनटाइन सम्बन्धी दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें। उन्होंने कहा कि इन नियमों की अनुपालना न केवल बाहर से आने वाले व्यक्तियों के परिवारों अपितु समाज को किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाने में सहायक सिद्ध होगी।
डाॅ. गुप्ता ने सभी से आग्रह किया कि खांसी, जुखाम, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर शीघ्र समीप के स्वास्थ्य संस्थान से सम्पर्क करें। इस सम्बन्ध में किसी भी सहायता के लिए हैल्पलाईन नम्बर 104 तथा दूरभाष नम्बर 221234 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

News Archives

Latest News