DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
जिला में 2 लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुबाथू में एक व्यक्तिने जंगल में फंदा लगाकर कर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरे मामले में सुल्तानपुर के समीप के एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके कारण उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार सुबाथू चौकी के तहत एक 41 वर्षीय राजकुमार नेगी नाम के व्यक्ति ने जंगल में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं धर्मपुर थाना की डगशाई चौकी के तहत कोटला गांव के 26 वर्षीय युवक अमर सिंह ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने कहा कि दोनों की मामलों में पुलिस जांच कर रही है।















