Solan जिला में फिर कोरोना विस्फोट, सोलन में सबसे अधिक 32 कोरोना पॉजिटिव मामलें

Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

18 नवंबर। जिला सोलन में फिर एक बार कोरोना वायरस का बड़ा विस्फोट हुआ है। जिला में बुधवार को 73 कोरोना पॉजिटिव मामलें आए है। इनमे से अधिकतर मामलें सोलन के है और डारेक्ट कॉन्टेक्ट के है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है।
उन्होंने बताया कि जिला सोलन में सीआरआई कसौली व रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 426 सैम्पल जांचे गए है। इनमे से 73 सैम्पल पॉजिटिव, 278 सैम्पल नेगेटिव व 75 सैम्पल अंडर प्रोसेस है।

सीआरआई कसौली में जिला के 284 सैम्पल जांच के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को भेजे गए थे। इन सैम्पलों में 46 सैम्पल पॉजिटिव व 163 सैम्पलों की रिपोर्ट विभाग के पास नेगेटिव आई है, जबकि 75 सैम्पल प्रोसेस में चले है। इसी तरह रैपिड एंटीजन के माध्यम से विभिन्न संस्थाओं में 142 सैम्पल जांचे गए। इनमे से 27 सैम्पल पॉजिटिव व 115 नेगेटिव आए है।

हालांकि, हैरानी की बात यह है कि रैपिड एंटीजन के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, रामशहर व काठा, सीएचसी सेरी व सीएच कंडाघाट में एक भी टैस्ट नहीं हुआ है। इसी तरह ट्रुनेट के जरिए भी जिला के क्षेत्रीय अस्पताल सोलन व नालागढ़ में कोई भी सैम्पल नहीं जांचा गया है। बुधवार को जिला में आए 73 कोरोना पॉजिटिव मामलों में 45 पुरुष व 28 महिलाएं है। इनमे सोलन के सबसे अधिक 32, बद्दी के 06, नालागढ़ के 05, परवाणू के 04, एमएमयू के 17, अर्की के 08 व कसौली का 01 मामला है। केटेगिरी में आईएलआई के 14, डारेक्ट कॉन्टेक्ट 31, गर्भवती महिलाएं 03, एसएआरआई 05, वालंटियर 13, ट्रेवलर्स 02, फ्लू 02 व आईपीडी के 03 मामलें है।

News Archives

Latest News