SOLAN जिला में दर्दनाक हादसा दंपत्ति की मौत

Baddi + Doon Crime Nalagarh Solan
DNN बद्दी (आदित्य चड्डा)
सोलन जिला में 1 दर्दनाक हादसा सामने आया हैं । इस घटना में एक दंपत्ति की मौत हो गई। घटना रामशहर दिग्गल मार्ग पर महादेव के समीप एक बाइक के डेढ सौ फीट गहरी खाई में गिरने से मनलोग गांव के एक दंपत्ति की मौत हो गई है। रामशहर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार हेमराज (40) अपनी पत्नी  जमना (38) के साथ बाइक पर सवार हो कर सून्ना गांव में किसी अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।  अभी घर से दो किमी ही आगे आए थे। जैसे ही वह महादेव गांव के समीप पहुंचे तो बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठा और गहरी खाई में जा गिरी। हेमराज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जमना देवी बेहोशी की हालत में थी। ग्रामीणों की मद्द से पुुलिस ने उन्हें खाई से निकाला और उपचार के लिए रामशहर ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
डीएसपी विवेक ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों का नालागढ़ अस्प्ताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए है।

News Archives

Latest News