DNN सोलन
जिला में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार सुबह सोलन के लिए कोरोना को लेकर फिर बुरी खबर आई है। यहां पर 3 नए मामले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से दो सोलन व 1 बद्दी का है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब सोलन में केस 84 हो गए है। जिनमें से 50 एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि सोलन में दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने कहा कि यह महिलाएं दिल्ली से लौटी थी और क्वारीनटीन पर थी।















