#solan जिला में चार दिन में 40 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट, 100 से अधिक सैंटर खोलेगा स्वास्थ्य विभाग

Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
10 अप्रैल। जिला सोलन में कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन के साथ मिलकर बड़े अभियान की शुरुआत करने जा रहा है।  यह अभियान 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलाया जाएगा और इस अभियान में लोगों को वैक्सीनेशन लगाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग 100 से अधिक सैंटर खोलेगा और प्रतिदिन 10 हज़ार से अधिक लोगों को टीका लगाया जाएगा। यही नहीं लोगों को इस बारे में जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग आईईसी एक्टिविटी भी चलाएगा।
यह जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान चीफ मेडिकल आफिसर सोलन डा. राजन उप्पल ने दी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के इस अभियान को वैक्सीनेशन पखवाड़ा का नाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रोजाना तीन हज़ार से अधिक लोगों को कोविड-19 टीकाकरण हो रहा है, लेकिन अब इस टीकाकरण को बड़े पैमाने पर चलाने का फैंसला लिया गया है। पखवाड़े को चलाने के लिए सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को जल्द वैक्सीनेशन करवाना है, ताकि बढ़ते कोरोना केस पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछली बार के मुकाबले लगभग तीन से चार गुना तेजी से मामले आ रहे है। वैक्सीनेशन के बाद लोग काफी हद तक सुरक्षित हो जाएंगे और कोरोना घातक नहीं होगा।  इस पखवाड़े के तहत जिला में चार दिनों में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लगभग 40 हजार से अधिक लोगों को टीकाकरण किया जाने  लक्ष्य रखा गया है।
वायरस हो चुका म्यूटेट
कोरोना वायरस की  लहर आ चुकी है और कोरोना वायरस का में वायरस म्यूटेट कर चुका है।  इस को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग ने  लोगों से आग्रह किया है कि  वह इससे बचने के लिए सरकार द्वारा जारी नियमों का सख्ती से पालन करें और 45 वर्ष से अधिक आयु वाले अपनी वैक्सीनेशन करवाए।  वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। अभी तक 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लगभग 50 हज़ार से अधिक लोग वैक्सीन लगा चुके है और अब इस पखवाड़े के तहत  भी स्वास्थ्य विभाग तेजी से टीकाकरण करेगा और चार दिनों में अधिक लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेगा।
सोलन में 769 एक्टिव केस 
जिला सोलन में कोरोना वायरस के लगातार मामलों में वृद्धि हो रही है।  रोजाना बड़ी संख्या में लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे है।  वर्तमान स्थिति के अनुसार जिला में 769 कोरोना के एक्टिव केस है।  इनमे से 750 लोग होम आइसोलेशन में है जिन पर विभाग व पुलिस द्वारा नजर बनाई गई है। अगर कोई कोई पॉजिटिव केस इस अवधि के दीरान नियमों का पालन नहीं करता है तो जिला प्रशासन व पुलिस द्वार उन पर कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।
डीसी सोलन ने लगाई दूसरी वैक्सीन डोज
उपायुक्त सोलन केसी चमन ने शनिवार को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि वह भी टीकाकरण के लिए आगे आए।  इस दौरान उन्होंने बताया कि लोगों को सतर्क होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि मास्क न पहनने वालों पर पुलिस व प्रशासन कार्रवाई कर रहा है और मार्च से अब तक 16 सौ से अधिक चालान किए है और 15 लाख से अधिक रुपए की राशि वसूली है।

News Archives

Latest News