SOLAN जिला में कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत 573 व्यक्ति निगरानी में

Others Solan

DNN सोलन

जिला में वर्तमान में कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत 573 व्यक्तियांेे को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा निगरानी में रखा गया है। यह जानकारी आज यहां जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एन.के. गुप्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि जिला में विदेश से आए 215 व्यक्ति ऐसे हैं जिन्होंने 28 दिन का होम क्वारेनटाईन पूर्ण कर लिया है।
डाॅ. एन.के. गुप्ता ने कहा कि 573 में से 119 व्यक्तियों को उनके घरों में क्वारेनटाईन किया गया है जबकि 442 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेनटाईन किया गया है। 11 संक्रमित व्यक्ति ईएसआई काठा, बद्दी में आईसोलेशन में हैं।
उन्होंने कहा कि विभाग के चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल कर्मी इस दिशा में हर समय कार्यरत हैं तथा यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए निर्देशानुसार सभी सजग रहें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि घर पर ही रहें और कफ्र्यू ढील के समय अति आवश्यक होने पर ही घर से निकलें। उन्होंने कहा कि खांसी, जुखाम, बुखार होने की स्थिति में तुरन्त समीप के स्वास्थ्य केन्द्र से सम्पर्क करें।

News Archives

Latest News