SOLAN जिला में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 111 पहुंचा

Himachal News Others Solan

DNN ब्यूरो सोलन (आदित्य सोफत)

हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में कोरोना वायरस का एक मामला आया है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति कोरोना संक्रमित महिला के सम्पर्क में आया था। हालांकि, जिला स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कॉन्टेक्ट हिस्ट्री पता लगाने पर लोगों को क्वारन टाइन किया था और इनके सैम्पल जांच के लिए भेजे थे। भेजे गए सैम्पलों में से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिला में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 111 पहुंच गया है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया जिला में बुधवार को भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

बता दें कि परवाणू से पंचकूला रोजाना आना-जाना करती एक महिला नर्स बीते दिनों पंचकूला में पॉजिटिव पाई गई थी। यह महिला परवाणू की रहने वाली थी और पंचकूला में एक निजी अस्पताल में कार्यरत थी। इस महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद परवाणू में एक दर्जन से अधिक लोगों को क्वारन टाइन कर दिया था। इन सभी के सैम्पल जांच के लिए भेजे थे, लेकिन उनमें से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला है।
उधर, मंगलवार को जांच के भेजे गए 338 सैम्पलों में से 30 अंडर प्रोसेस सैम्पलों की रिपोर्ट भी जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच गई है। इनमे से 29 सैम्पल नेगेटिव आए है, जबकि जिला स्वास्थ्य विभाग एक सैम्पल पुनः जांच के लिए भेजेगा।
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को भी 319 सैम्पल जांच के लिए सीआरआई कसौली भेजे है। इन 319 सैम्पलों में से एक कि सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 303 सैम्पल नेगेटिव आए है। हालांकि अभी 15 सैम्पल अंडर प्रोसेस है।

बुधवार को कहा से भेजे कितने सैम्पल
बुधवार को जांच के लिए भेजे गए इन 319 रक्त नमूनों में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 89, नागरिक अस्पताल बद्दी से 78, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 68, एमएमयू कुम्हारहट्टी से 19, नागरिक अस्पताल कण्डाघाट से 13, नागरिक अस्पताल अर्की से 06, ईएसआई परवाणू से 34 तथा ईएसआई झाड़माजरी से 12 सैम्पल हैं।

बुधवार को भी एक ने दी कोरोना को मात
जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायरस को लेकर दिन-रात मुस्तेदी से कार्य कर रहा है। इन सभी की मेहनत का परिणाम भी देखने को मिला रहा है कि जिला में एक्टिव केस कम और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। बुधवार को भी कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। जिला में वर्तमान में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 111 पहुंच गया है, लेकिन जिला में एक्टिव केस 51 है और 60 लोगों ने कोरोना वायरस की जंग को जीत लिया है और रिकवर हो चुके है।

जिला में कहां-कहां चला है इलाज
कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में से ईएसआई काठा में 14, कोविड केयर सेंटर नौणी में 06, कोविड केयर सेंटर श्रमिक छात्रावास नालागढ़ में 26 का उपचार किया जा रहा है। मानकों के अनुसार 04 कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार घर पर किया जा रहा है, जबकि 01 मरीज को आईजीएमसी शिमला भेजा गया है।

News Archives

Latest News