#solan जानिए क्या है दस्तावेज जमा करवाने की अंतिम तिथि

Others Solan

DNN सोलन

03 जुलाई। निदेशक सेना भर्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मार्च, 2021 से 03 अप्रैल, 2021 तक इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में आयोजित भर्ती में सफल हुए ऐसे उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज 10 जुलाई, 2021 तक सेना भर्ती कार्यालय शिमला में जमा करवाने होंगे जिन्होंने अभी तक यह दस्तावेज जमा नहीं करवाएं हैं। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक कर्नल शाल्व सनवाल ने दी।
कर्नल सनवाल ने कहा कि सोलन जिला के सफल उम्मीदवार अपने दस्तावेज 05 जुलाई से 07 जुलाई, 2021 तक तथा सिरमौर जिला के सफल उम्मीदवार 08 जुलाई से 10 जुलाई 2021 तक अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस भर्ती की लिखित परीक्षा 25 जुलाई, 2021 को आयोजित की जाएगी।

News Archives

Latest News