SOLAN चिट्टे के साथ दो युवक ARREST पुलिस ने कमरे में मारा छापा

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन सदर पुलिस ने राजगढ़ रोड स्थित एक किराए के कमरे में रह रहे युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक पुख्ता सूचना के आधार पर कमरे में छापामारी की और दो युवकों को 1.15 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में अंकेश व संजय नाम के युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि यह दोनों युवक साइंटिस्ट कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। उनसे चिट्टे को लेकर पूछताछ की जा रही है।

News Archives

Latest News