DNN सोलन
जिला की धर्मपुर पुलिस ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। चैकिंग के दौरान उसके पास 305 ग्राम चरस बरामद हुई है। एसपी मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस की टीम मंगोटी मोड़ यातायात चैकिंग के लिए मौजूद थी। इसी दौरान यहां पर दिल बहादुर गांव गाही गडख़ल की तरफ से आ रहा था। इसने एक पिटठु बैग उठाया था। जिसे पुलिस टीम ने शक के आधर पर रोक कर उसे चैक किया, तो उसके पास से 305 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















