DNN सोलन
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा विकास खण्ड सोलन तथा धर्मपुर में पंचायत स्तर पर ग्राम आपदा प्रबंधन समितियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल ने दी। विवेक चंदेल ने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिला स्तर पर 65 आपदा रक्षक मास्टर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इन आपदा रक्षक मास्टर प्रशिक्षकों ने खण्ड स्तर पर आयोजित आपदा तैयारी एक दिवसीय कार्यशाला में पंचायत प्रधानों एवं सचिवों को विषय की संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि जिले में ग्राम स्तर पर सभी को आपदा के विषय में जागरूक बनाने तथा आपदा से बचाव के उपायों का प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन को सुनियोजित रूप से कार्यान्वित करने के लिए पंचायत स्तर पर ग्राम आपदा प्रबंधन समितियां गठित की गई हैं। इन समितियों का गठन जिले की सभी ग्राम पंचायतों में किया गया है।
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि आपदा रक्षक मास्टर प्रशिक्षक 19 नव बर, 2018 से 13 दिस बर 2018 तक विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत आंजी, बड़ोग, काबाकलां, भोजनगर, बसाल, सन्होल, जौणाजी, कक्ड़हट्टी, मशीवर, नौणी मझगांव, दयोठी, भारती, जाबल जमरोट तथा चेवा ग्राम आपदा प्रबंधन समितियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि 19 नव बर से 20 दिस बर 2018 तक आपदा रक्षक मास्टर प्रशिक्षक विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत धर्मपुर, कसौली-गढख़ल, नाहरी, चामियां, दाड़वां, कृष्णगढ़, घड़सी, चण्डी, बड़लग, पट्टा बारियां, भावगुड़ी, जाबली, रौड़ी, टकसाल, नारायणी, बरोटीवाला, मंधाला तथा नालका में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।















