#solan कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पलिंग में लाई तेजी, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी तेज

Himachal News Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
05 मार्च। प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग फिर अलर्ट हो गया है। जिलाभर से कोरोना टैस्टिंग में विभाग ने तेजी लाई है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें ने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर रही है। विभाग ने पिछले कुछ दिनों से फिर अधिक मात्रा में सैम्पल जांच के लिए भेजे जा रहे है। हालांकि, भेजे गए सैम्पलों में अधिक सैम्पल नेगेटिव आए है। उधर, जिला के अर्की व बरोटीवाला स्कूल में शिक्षक कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन भी चिंतित है।
मामलें थमने के बाद फिर धीमी गति से बढ़ने शुरू
बता दें कि प्रदेश सहित जिला सोलन में कोरोना वायरस का प्रकोप बीते दिनों कम हो गया था। एक बार कोरोना वायरस के मामलें थम जाने के बाद दूसरी बार धीमी गति से बढ़ने शुरू हो गए है। दूसरी बार बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते मामलों को देखते हुए कमर कस ली है और लोगों से भी ढील न बरतने की अपील की है। बढ़ते मामलों के साथ जिला सोलन से लगातार भेजे जा रहे सैम्पलों में फिर बढ़ोतरी कर दी है। बुधवार को भी जिलाभर से 644 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमे से 593 सैम्पल नेगेटिव आए है। हालांकि, बुधवार को एक लंबे अंतराल के बाद कोरोना वायरस के मामले बढ़े है और कोरोना वायरस के 13 मामलों की पुष्टि हुई है।
28 फरवरी के बाद सैम्पलिंग में ओर तेजी
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 26 फरवरी को 593 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए इनमे से 03 सैम्पल पॉजिटिव आए थे, जबकि अन्य सैम्पलों कि रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसी तरह 27 फरवरी को जिला सोलन से 379 सैम्पल जांचे गए थे जिसमें से 01 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव जबकि अन्य सैम्पल नेगेटिव आए थे। 28 फरवरी को जिला सोलन से 60 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए, जिनमे 07 सैम्पलों। की रिपोर्ट पॉजिटिव व अन्य सैम्पल नेगेटिव आए है। इसके बाद मार्च माह में लगातार सैम्पल जिलाभर से तेजी से जांच लिए भेजे गए । इनमे 01 मार्च को 472 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए, जिनमे 01 सैम्पल पॉजिटिव व अन्य सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 02 मार्च को 836 सैम्पलों की जांच की गई। इनमे 03 पॉजिटिव व अन्य सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।गुरुवार व बुधवार के यह है आंकड़े
 बुधवार को जिला सोलन में 09 पुरुष व 04 महिलाएं कोरोना की चपेट में आई है। इनमे सोलन के 02, अर्की के 02, बद्दी के 04, नालागढ़ के 02 व परवाणू के 02 मामले है। बुधवार को आए मामलों में 06 ट्रेवलर्स, 04 आईएलआई व 03 वालंटियर है। जिला सोलन में 644 सैम्पल जिनमे सीआरआई कसौली में 206, एमएमयू में 27, रैपिड एंटीजन टैस्ट 232 किए गए हैं। जिनमे से सीआरआई कसौली में 30 सैम्पल अंडर प्रोसेस है जबकि 263 सैम्पल नेगेटिव व 03 सैम्पल पॉजिटिव है व रैपिड के जरिए 311 सैम्पल नेगेटिव व 10 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं, गुरुवार को जिला सोलन में कोरोना वायरस के गुरुवार को जिला सोलन में 05 पुरुष व 07 महिलाएं कोरोना वायरस की चपेट में आई है। इनमें बद्दी के 06, एमएमयू के 01, कंडाघाट के 02 व अर्की क्षेत्र के 02 मामले हैं। भेजे गए सैंपल में से सीआरआई कसौली में 11 सैंपल व ट्रुनेट के जरिए जांचे गए सैम्पलों में से एक सैंपल पॉजिटिव आया है।
रोजाना किए जा रहे सैम्पल एकत्र
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला सोलन में लगातार सैम्पलिंग की जा रही है। जिलाभर से सैम्पल एकत्र किए जा रहे है और जांच के लिए भेजे जा रहे है।
-डा. राजन उप्पल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन।

News Archives

Latest News