DNN सोलन
सोलन शहर के सबसे बड़े निजी स्कूल सेंट ल्युक्स ने हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेश मानते हुए लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। स्कूल ने अभिभावकों से केवल ट्यूशन फीस लेने का निर्णय लिया है और स्कूल द्वारा लिए जा रहे विभिन्न चार्जेस में छूट दे दी है।
इस संबंध में शुक्रवार को स्कूल द्वारा अपना ताजा फी स्ट्रक्चर जारी कर दिया गया है। जिसमें स्कूल ने अभिभावकों को केवल ट्यूशन फीस जमा कराने के संबंध में सूचना जारी की है। सभी कक्षाओं को यह छूट दी गई है जोकि अभिभावकों के लिए बड़ी राहत है। आपको बता दें कि सोलन का सेंट ल्युक्स स्कूल शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक है और यहां पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। ऐसे में शहर के सबसे बड़े स्कूल द्वारा प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद इस प्रकार की छूट देने से अभिभावकों को बहुत बड़ी राहत मिली है। स्कूल के वाइस प्रिंसिपल चंदेश्वर शर्मा ने बताया कि सरकार के आदेशों के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने केवल स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं से ट्यूशन फीस ही लेने का निर्णय लिया है। अभिभावकों को इस संबंध में सूचना जारी कर दी है।















