SOLAN के शुभम ने किया में HPNLU प्रवेश परीक्षा में TOP

Himachal News Others

DNN सोलन
सोलन के शुभम महाजन ने हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान हासिल करके सोलन का नाम रोशन किया है। शुभम महाजन सोलन के अस्पताल रोड़ निवासी है उनका इस परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 77 रैंक आया है। शुभम की इस उपलब्धि से उनके अभिभावक शैलेंद्र गुप्ता व नीलम काफी खुशी है।

शुभम ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना कानून की पढ़ाई करके न्यायपालिका में कार्य करने का रहा है। उन्हें यह प्रेरणा अपने दादा स्वर्गीय के.एल. गुप्ता से मिली। वे भी सोलन के जाने माने वकील थे। सोलन के सेंट ल्यूक्स स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने के बाद शुभम ने कानून की पढ़ाई करने के लिए कुछ दिनों पहले यह प्रदेश परीक्षा दी थी। इसलिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और आखिरकार राष्ट्रीय स्तर पर 77 वां रैक व हिमाचल में पहला स्थान हासिल करके सोलन सहित अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

 

News Archives

Latest News