DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
19 मार्च। जिला सोलन के चंबाघाट में बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर का कार्य धरातल पर जल्द शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा। यह बात एचएएस अधिकारी हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहीं।
सोलन के नए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हर्ष अमरेंद्र सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। सोलन में आरटीओ का पदभार संभालने के बाद हर्ष अमरेंद्र सिंह ने DNewsNetwork.in के साथ खास बातचीत में अपने कार्यों को बताया और कहा कि वह यहां पर भी लोगों की सेवा के लिए हर समय हाजिर है। हर्ष अमरेंद्र सिंह 2017 बैच के एचएएस ऑफिसर है और किनौर तहसील के सांगला के रहने वाले है। एचएएस ऑफिसर बनने के पीछे उनका एक ही सपना है और वह अपना सपना लोगों की सेवा कर पूरा करना चाहते है। उन्होंने अपने कार्य की शुरुआत जनवरी 2018 से विकास खण्ड अधिकारी के रूप में की। हर्ष अमरेंद्र सिंह विकास खण्ड अधिकारी (प्रोवेजनल) पद पर जून 2019 तक तैनात रहे और इस दौरान गांव में कई समस्याओं का हल निकाला है।
किनौर में एसी टू डीसी पद दी सेवाएं
इसके बाद उन्होंने जुलाई 2019 में किनौर में एसी टू डीसी पद पर रहकर अपनी सेवाएं दी। इस दौरान उन्होंने प्रोजेक्ट ऑफिसर आईटीडीपी का भी अतिरिक्त कार्यभार संभाला है। किनौर में उन्होंने मई 2020 तक अपनी सेवाएं दी और इनका स्थानांतरण शिलाई में हो गया। 02 जून 2020 को उपमंडलाधिकारी शिलाई में अपनी सेवाएं शुरू की। शिलाई में कई कार्यों की शुरुआत की। स्थानीय लोगों के साथ इन्होंने तालमेल से कई कार्यों को सिरे भी चढ़ाया है। यहां पर 11 मार्च तक सेवाएं देने के बाद हर्ष अमरेंद्र सिंह का तबादला जिला सोलन में किया गया।
12 मार्च को संभाला पदभार
तबादला होने के बाद 12 मार्च को हर्ष अमरेंद्र सिंह ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन का पदभार सम्भाला है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह चंबाघाट में बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर का कार्य प्राथमिकता से लेकर करेंगे और धरातल पर जल्द कार्य शुरू करवाएंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों में कौताही नहीं बरतने देंगे। इसके लिए वह पुलिस के साथ तालमेल बिठाकर कार्य करेंगे। इए के साथ परिवहन कार्यों में लोगों को आ रहा समस्याओं का जल्द निपटान करने का भी प्रयास करेंगे।















