DNN सोलन
भाजपा को देश में मिली जबरदस्त जीत से कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। हिमाचल में भाजपा ने इतिहास दोहराते हुए इस लोकसभा चुनाव में चारों सीटों में भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की है। इस जीत की बधाई देने के लिए सोलन निर्वाचन क्षेत्र से डा. राजेश कश्यप की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिमला जाकर मुख्यमंत्री से भेंट की। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हिमाचल की चारों सीटों पर कमल खिलने की बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ सोफ़त, देविन्द्र ठाकुर, रवीन्द्र परिहार, मीरा आनंद, रश्मिधर सूद, रीतु सेठी, राकेश शर्मा, शकुंतला शर्मा, राज कश्यप, धर्म चंद गुलेरिया, मनीष सोपाल, संदीप ठाकुर, धमन ठाकुर, कुशल जेठी, संजय मालिक, अमर सिंह ठाकुर, रीया शर्मा व बादल नाहर मौजूद रहे।















