DNN सोलन
आईपीएस अभिषेक यादव ने वीरवार को एसपी सोलन का कार्यभार संभाल लिया है। सोलन पहुंचने पर पुलिस कर्मियों द्वारा उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद उन्होंने अपना कार्यभार संभाला।
इस मौके सोलन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ शिवकुमार शर्मा, डीएसपी मुख्यालय योगेश दत्त जोशी, डीएसपी एल आर रमेश शर्मा व डीएसपी परमाणु योगेश रोल्टा द्वारा उनका स्वागत किया गया। उसके बाद अभिषेक यादव ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर पुलिस जवानों से बातचीत करते हुए चल रहे कार्यो के बारे मे जानकारी ली।
वहीं अभिषेक यादव ने कार्यभार संभालते हुए मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता सोलन शहर मे रुल रेगुलेअशन को बनाये रखना हैं। उन्होंने कहा की नशा आज के समय मे एक ऐसा जाल है जिसमें युवा फंसता जा रहा है उन्होंने कहा कि सोलन पुलिस नशे के कारोबार को रोकने के लिए हर तरह से प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने और युवाओं को इससे बाहर निकालने के लिए सोलन पुलिस आगे भी कार्य करती रहेगी।















