SOLAN के खूंडीधार में दो और कोरोना पॉजिटिव

Others Solan

DNN सोलन
सोलन शहर में फिर कोरोना के दो और मामले सामने आ गए हैं। यह पॉजिटिव मामले शहर के खूंडीधार क्षेत्र से सामने आए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों व्यक्ति उस परिवार के पास कर्मचारी हैं जिनकी परिवार की 4 वर्षीय बच्ची पहले ही कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची के पॉजिटिव आने के बाद इस परिवार के सदस्यों व उनके कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव आए लोगों को कोविड केयर सेंटर भेजा जा रहा है।

News Archives

Latest News