DNN सोलन
सोलन जिला के कंडाघाट में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।
उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार ग्राम कंसवाला कंडाघाट निवासी मेेेेधराम ने पुलिस को सूचना दी कि यहां पर एक व्यक्ति की हत्या हो गई है। उसने पुलिस को बताया कि उसके पास नेपाली मूल का व्यक्ति प्रेम राज खेतों में काम करता है। प्रेम राज के पास एक अन्य है नेपाली आया हुआ था। इन दोनों ने सुबह से ही शराब पीना शुरू की और शाम को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसपर प्रेम राज ने दूसरे नेपाली व्यक्ति पर खिलने से वार किया और इसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
















