SOLAN के ओजस व चेतन भारतीय सेना में बने Officer

Others Solan

DNN सोलन

सोलन जिला ने भारतीय सेना को दो अधिकारी दिए हैं। सोलन शहर के रहने वाले ओजस कैंथला व चेतन जग्गा भारतीय सेना में अधिकारी बने हैं। अहम बात यह है कि दोनों ने ही शिक्षा सोलन के प्रतिष्ठित सेंट लुक्स स्कूल से ग्रहण की थी।  शनिवार को चैन्नई में ऑफिसर ट्रैनिंग अकादमी (ओटीए) की पासिंग आउट परैड का आयोजन किया। इसमें देशभर के १६७ जैंटलमैन कैडेट्स आर्मी ऑफिसर बने। इसमें सोलन का ओजस कैंथला भी भारतीय सेना में विधिवत रूप से शामिल हुआ। ओजस कैंथला ने थल सेना की २/११ जीआर बटालियन में कमीशन प्राप्त कर अपने परिवार समेत प्रदेश का नाम रोशन किया है।

ओजस कैंथला का जन्म २१ दिसंबर १९९६ को शलांग (मेघालय) में हुआ। ओजस के पिता कर्नल अरूण कैंथला की उस समय मेघालय में पोसिंग थी। ओजस कैंथला का परिवार मूलत: शिमला जिला के नारकंडा से हैं। ओजस कैंथला की प्रारंभिक शिक्षा सोलन के सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन से हुई। इसी स्कूल से ओजस ने जमा दो की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ पास की। इसके बाद आर्मी लॉ कॉलेज चंडीगढ़ के पांच वर्षीय लॉ विषय की डिग्री हासिल की। आर्मी लॉ कॉलेज में डिग्री कंपलीट होने के बाद देश की बड़ी ट्राई लीगल कंपनी दिल्ली में ओजस का ऊंचे पैकेज पर चयन हुआ। ओजस ने यहां लीगल एसोसिएट के रूप में एक वर्ष तक कार्य किया।

वहीँ चैन्नई ऑफिसर ट्रैनिंग अकादमी (ओटीए) की पासिंग आउट परैड में सोलन शहर के ही चेतन जग्गा भी आर्मी ऑफिसर बने। चेतन जग्गा को शुरू से ही आर्मी ऑफिसर बनने का जनून था और आज उनका यह सपना पूरा हुआ। अपने बेटे की इस उपलब्धि पर माता- अनु जग्गा और पिता सुनील जग्गा बहुत खुश है। चेतन जग्गा का जन्म सोलन में ६ फरवरी १९९५ को हुआ। चेतन की प्रारंभिक शिक्षा सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन में हुई। इसी स्कूल से चेतन ने जमा दो (नॉन मेडिकल) की परीक्षा ९३ फीसदी अंक लेकर पास की। इसके बाद हमीरपुर एनआईटी से कैमिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। डिग्री कंपलीट होने के एक साल तक इंफोसिस में जॉब की। इसके साथ ही वह आर्मी के लिए परीक्षाएं भी देता रहा। बिना किसी कोचिंग के उसका चेयन ओटीए चैन्नई के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर माता अनु जग्गा, पिता पूर्व पार्षद सुनील जग्गा और बहन शगुन जग्गा खुश है।

News Archives

Latest News