SOLAN के इस क्षेत्र में 18 को बिजली रहेगी गुल

Others Solan

DNN सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 जनवरी, 2020 को 11 केवी वाटर सप्लाई फीडर के आवश्यक मुरम्मत कार्य के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 18 जनवरी को इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों चंबाघाट, बेर खास तथा एनआरसीएम के आसपास के क्षेत्रों में प्रातः 9.00 बजे से 10.00 बजे एवं सांय 5.00 से 6.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि चंबाघाट स्थित डीजल पंप के आसपास के क्षेत्रों में राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य के दृष्टिगत प्रातः 9.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

News Archives

Latest News