SOLAN के इस क्षेत्र में हुई दिन दिहाड़े लाखों की चोरी

Crime Solan

DNN कंडाघाट (लवली)

सोलन जिला के कंडाघाट क्षेत्र में इन दिनों चोर गिरोह सक्रिय हो चुका है। चोरों ने जहां मोबाइल की दुकान से करीब 1 लाख रुपए के मोबाइल चोरी किए। वहीं कंडाघाट के छीचड़ा गांव में भी चोरों ने दिन दिहाड़े घर के रखे जेवरों पर हाथ साफ कर डाला। करीब 48 घंटे के अंदर ही चोरों ने कंडाघाट क्षेत्र में लाखों की चोरी की है।

पुलिस के जांच में पाया है कि चोर घर में रखे करीब साढ़े 4 लाख रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस को घटना की सूचना पंचायत की प्रधान आरती शांडिल ने दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना दिन के समय घटी, जब घर के मालिक कपिल और उनकी माता अपने खेतों में काम कर रहे थे। जबकि कपिल की पत्नी किसी काम से बाजार गई थी।

वहीं दूसरी ओर वाकनाघाट में बीती रात्रि चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोडऩे का प्रयास किया। इस दौरान चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से लगभग 15 मोबाइल चोरी कर डाले। मोबाइल की दुकान के मालिक निर्मल कुमार ने पुलिस को घटना की सूचना दी। दुकानदार निर्मल कुमार ने बताया जब वह सुबह अपनी दुकान पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए थे। चैक करने पर पाया गया कि दुकान से 15 मोबाइल चोरी हुए है। पुलिस ने घटना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News