DNN अर्की (शहनाज़)
अर्की के कुंहर पंचायत में सोमवार रात भीषण अग्निकांड में दो जर्सी गाय व 10 बकरियां जल गई । इसके अलावा रतिराम के रिहायशी मकान को भी लपटों ने घेर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक सब कुछ जल गया।
वहीं पंचायत के उप प्रधान ने अमर सिंह ने बताया कि इस अग्निकांड में 2 गाय और 10 बकरी जलकर राख हो गई । उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला वह मौका पर गए। साथ ही पुलिस व अग्निशमन केंद्र में भी घटना की सूचना दी। उन्होंने जानकारी दी कि मौके पर आग से सब राख हो चुका था। उन्होंने अनुमान लगाया है कि लगभग 4 से 5 लाख का नुकसान लगाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ताकि उनकी मदद की जा सके । पंचायत ने भी उनकी मदद करने का फैसला लिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और आग के कारणों की जांच की। तो पुलिस ने पाया कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है और आग से लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।















