DNN अर्की (राजन)
अर्की थाना के अंतर्गत सरली नामक स्थान के समीप घडेच में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक उस शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है तथा पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के पश्चात अर्की अस्पताल स्थित शव गृह में रखा गया है । बता दें कि शुक्रवार सांय लगभग पांच बजे एक व्यक्ति जो कि अपने मोटरसाइकिल से अपने घर की ओर जा रहा था, को सरली मोड़ से आगे घडेच नामक स्थान में सड़क में एक व्यक्ति पीठ के बल पड़ा दिखाई दिया । उसने इस बात की सूचना तुरंत गांव के लोगों को दी तथा लोगों ने इस बात की सूचना उस पंचायत की प्रधान को दी । पंचायत प्रधान द्वारा इस बात की सूचना अर्की पुलिस को दी गई तथा अर्की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्यवाहक थाना प्रभारी प्यारे लाल के अगुवाई मेंं टीम गठित करके मौके पर जाकर शव का निरीक्षण करके शव को अपने कब्जे में लिया तथा उसे पोस्टमार्टम हेतु अर्की अस्पताल लाया गया । परंतु शव की शिनाख्त नहीं हो पाई । जिस व्यक्ति का शव मिला है । उसकी उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के करीब है तथा शरीर पर किसी भी प्रकार के घाव या चोट का निशान नहीं है । पुुुुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर सबको शव गृह में रख दिया है तथा मामले की छानबीन जारी है । मामले की पुष्टि डीएसपी दाडलाघाट प्रताप सिंह ने की हैै । उन्होंने बताया कि मृतक कोई मजदूर लग रहा है तथा प्रथम दृष्टया से देखने पर मामला हृदय गति रुकने का लग रहा है । मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही चल पाएगा । उन्होंने बताया कि इस बारे में अन्य थाना प्रभारियों को भी सूचनाा दे दी गई है कि उनकेे क्षेत्र का कोई व्यक्ति गुमशुदा तो नहीं है तथा शव का पोस्ट मार्टम करवाकर शव को अर्की अस्पताल के शव गृृृह में शिनाखत के लिए रखा गया है ।
















