SOLAN के आश्रम से 4 लड़कियां गायब, जांच में जुटी पुलिस

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन स्थित एक आश्रम से चार लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया है । पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके गायब लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पाया गया कि चारों लड़कियां नाबालिक हैं और यह आश्रम की खिड़की से बाहर निकली और वहां से गायब हुई है। पुलिस इन की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में आश्रम के प्रभारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की उनके आश्रम से चार लड़कियां कहां भाग गई हैं। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। एसपी सोलन मधुसूदन शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गायब हुई लड़कियों की तलाश की जा रही है।

News Archives

Latest News