SOLAN : कुत्तों की संख्या होगी कंट्रोल विभाग करने जा है ये काम

Others Solan

DNN सोलन

सोलन में दिनों दिन बढ़ रही कुत्तों की संख्या को नियंत्रण में रखने के लिए पशुपालन विभाग व नगर परिषद संयुक्त तौर पर अभियान चलाने जा रही है। इसमें सोलन की कुछ एनजीओ भी सहयोग करेगी। आवारा कुत्तों की संख्या रोकने के लिए उनका बांध्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए 27 नवम्बर से 2 दिसम्बर तक कुत्तों को पकड़कर उनका बांध्यीकरण होगा। इस कार्य को नगर परिषद के ठोडो मैदान से सटे रैन बसेरा हाल में किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार करीब 1 वर्ष पहले पशुपालन विभाग व नगर परिषद ने ऐसा ही अभियान चलाकर कुत्तों का बांध्यीकरण किया था, ताकि उनकी जनसंख्या को रोका जा सके। इसके बाद दोबारा ऐसा कैंप नहीं लग पाया है। अब फिर से शहर में कुत्तों की संख्या बढऩे के कारण फिर से यह अभियान छेड़ा जा रहा है। इसमें 100 से अधिक कुत्तों का बांध्यीकरण करने की योजना है। गौर रहे कि सोलन शहर में दिनों दिन कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐेसे में लोगों का रात के समय अकेले पैदल चलना काफी मुश्किल हो गया है। झुंडों में कुत्ते लोगों पर हमला करते है। ऐसे में कुत्तों का बांध्यीकरण करके उनकी बढ़ती जनसंख्या को रोकने की कोशिश की जा रही है। नप अध्यक्ष देवेेंद्र ठाकुर ने बताया कि शहर में कुत्तों की संख्या को कंट्रोल करने के लिए बांध्यीकरण के लिए कैप लग रहा है। इसके लिए नगर परिषद ने 1 लाख रुपए दिए है।

News Archives

Latest News