DNN सोलन (अंशु शर्मा)
सोलन जिला के तहत पड़ने वाली सायारी चौकी को सील कर दिया गया है। पिछले कल कंडाघाट ब्लॉक के तहत एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एहतियात के तौर पर सोलन पुलिस ने यह कदम उठाया है। साथ ही सायरी पुलिस चौकी में तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों को क्वारीनटीन कर दिया गया है। उनके सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग जांच के लिए भेजेगा। सोलन के एसपी अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ दिनों पहले शिमला की बालूगंज पुलिस ने सायरी चौकी को सूचना दी थी की एक गाड़ी में कुछ लोग नाका तोड़कर सायरी की ओर भागे हैं। जिन्हें सायरी पुलिस ने कुनिहार के नजदीक पकड़ने में कामयाबी हासिल की थी। गाड़ी में 3 लोग सवार थे जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इनमें से एक व्यक्ति पिछले कल ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद एतिहात के तौर पर इस चौकी को सील करके पूरे स्टाफ को क्वारीनटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों के सैंपल ले रहा है। चौकी को सैनिटाइज करने और कर्मचारियों की सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद चौकी को दोबारा से खोल दिया जाएगा।















